जहां से शुरू हुई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की यात्रा, वहीं होगी समाप्त, अपनी मिट्टी में मिल जाने से बेहतर क्या होगा

Location: रांची

रांची: झारखंड के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन अनंत यात्रा पर चले गए हैं। जीवन की अंतिम यात्रा वहीं समाप्त होगी जहां से शुरू हुई थी। यह जगह है उनका पैतृक गांव नेमरा। इससे अच्छा और क्या होगा कि जिस गांव में जन्मे, जिस मिट्टी में पले बढ़े उसी मिट्टी में फिर मिल गए।

इसी मिट्टी ने तो पहचान दी। नाम दिया। शोहरत दी। वह सब कुछ दिया जिसकी कल्पना आदमी नहीं कर सकता है। गुरुजी ने भी नहीं सोचा होगा कि एक पिछड़े गांव व आदिवासी परिवार में पैदा हुआ बेटा देश दुनिया में नाम रोशन करेगा। महानायक बन जाएगा । अंत में अपनी मिट्टी में मिल जाने का फैसला इससे बेहतर क्या हो सकता है। मेरा यह मानना है कि सब कुछ इस मिट्टी की ऊर्जा की देन है। मां और मिट्टी का कर्ज उतारना मुश्किल है।

धन्य है वह मिट्टी जिसने शिबू सोरेन को जन्म दिया।

।। मिट्टी के लाल को कोटि-कोटि नमन।।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!