जलमीनार विवाद को लेकर दो गांवों में मारपीट, तीन घायल, दो गढ़वा रेफर

:

मझिआंव (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों—घुरुआ और सोनपुरवा में जलमीनार लगाने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की पहली कड़ी घुरुआ गांव की है, जहां पंचायत स्तरीय जलमीनार के स्थल चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसमें प्रथम पक्ष के शेख बाबर (52 वर्ष) को विपक्षी तबरेज खां ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, तबरेज खां का आरोप है कि जब उसने जलमीनार को गड्ढे में लगाने से मना किया, तो शेख बाबर और उसके परिजनों ने उस पर कुदाल से हमला किया और कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुखिया महताब आलम के पास से चाभी लेकर तबरेज खां को कमरे से बाहर निकाला और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं शेख बाबर को गंभीर हालत में गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

दूसरी घटना सोनपुरवा गांव की है, जहां गांव निवासी इसहाक खां को सोनपुरवा मोड़ के पास उस समय हमला कर घायल कर दिया गया, जब वह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। हमले में वह बेहोश हो गया, जिसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग दो घंटे बाद उसे होश आया, लेकिन बार-बार बेहोश होता रहा।

होश में आने पर इसहाक खां ने बताया कि पंचायत मुखिया के भाई नजीर खान, आमिर खान, शाहिद सहित पांच लोग लाठी-डंडा लेकर पहले से घात लगाए खड़े थे। जैसे ही वह मोड़ पर पहुंचा, उन लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा। वह कब और कैसे अस्पताल पहुंचा, इसकी जानकारी उसे नहीं है। बताया गया है कि यह घटना लगभग 15 दिन पहले झपही और टिकोंरवा गांव के बीच सरकारी सड़क काटने के विवाद से उपजे तनाव की कड़ी मानी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!