Location: Garhwa
गढ़वा, 19 सितंबर 2025 — दुर्गा पूजा के अवसर पर जय भवानी संघ द्वारा विधि-व्यवस्था को लेकर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्री संजय पांडे को एक मांग पत्र सौंपा गया। यह मांग पत्र शांति समिति की बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया।
मांग पत्र में संघ ने आग्रह किया है कि जय भवानी संघ की माता जी के श्रृंगार हेतु सोने-चांदी के आभूषणों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल की संत्री ड्यूटी दिनांक 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लगाई जाए। इसके अंतर्गत पाँच सदस्यीय पुलिस दल के साथ एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त, संघ ने यह भी मांग की है कि जय भवानी संघ के आने-जाने वाले सभी रास्तों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। साथ ही, सप्तमी से दशमी तक की अवधि में प्रत्येक दिन 10 महिला पुलिसकर्मी तथा 10 पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, क्योंकि इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
संघ की ओर से यह मांग पत्र संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया,











