जमीन विवाद में सगे भाई ने मारपीट कर किया घायल

गढ़वा।खरौंधी थाना क्षेत्र के सिसरी गांव में बीती रात्रि जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए लाठी और टांगी से मारपीट एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हे 108 एंबुलेंस से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक नितिश भारती के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सतपाल प्रजापति को बेहतर ईलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है।जबकि इस घटना में सतपाल प्रजापति के पत्नी मिला देवी,पुत्र मिथलेश कुमार और चयतु कुमार के नाम शामिल है।घटना की जानकारी देते हुए सतपाल प्रजापति ने बताया की अपने भाई लालू प्रजापति से जमीनी विवाद चल रहा है।इसी बात को लेकर बीती रात्रि गाली गलौज करने लगा जब हमलोंगों ने विरोध किया तो उसके परिजन संतोष प्रजापति,जगदीश प्रजापति,अमित कुमार,भवह राजवंती देवी और मीरा देवी ने लाठी टांगी से मारपीट कर घायल कर दिया।घटना की सूचना स्थानीय थाने को देने के बाद ईलाज के लिए भवनाथपुर भेजा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!