जन् नेता ददई दुबे को अंतिम विदाई देने उमड़े गढ़वा -पलामू के लोग, अपने प्रिय नेता को नम आंखों से किया नमन_ यह हेडिंग है

Location: रांची

रांची/ गढ़वा जनता और मजदूरों की आवाज पूर्व मंत्री ददई दुबे की शवयात्रा रांची से आज सुबह पलामू और गढ़वा पहुंची। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए शवयात्रा के मार्ग में लोगों की भीड़ उमड़ी। शवयात्रा डाल्टनगंज, पड़वा मोड़, रेहला होते हुए गढ़वा पहुंची। रास्ते में सड़क किनारे खड़े होकर और अंतिम यात्रा को रोक लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पूरे रास्ते में हजारों की भीड़ अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए खड़ी दिखी। भीड़ ददई दुबे अमर रहे सहित कई नारे लगा रही थी। लोगों की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन था।
ददई दुबे इस तरह अचानक अपने लोगों को छोड़कर देवलोक गमन कर जाएंगे किसी को यकीन नहीं हो रहा था। बीमार होने की खबर भी अधिकांश लोगों को नहीं मिली। सीधे निधन की सूचना ही मिली। सूचना मिलते ही पूरे पलामू प्रमंडल में शोक की लहर छा गई।
गढ़वा में ददई दुबे के पार्थिव शरीर को पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि के साथ-साथ सलामी दी गई। गढ़वा में उनके पार्थिव देह पर फूल माला अर्पित करने के लिए धक्का मुक्की की स्थिति रही। दलीय राजनीति की दीवारें टूट गई। सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दुबे जी के निधन से सभी दुखी थे। पलामू प्रमंडल ने अपने एक धरतीपुत्र को खो दिया था। ऐसा धरतीपुत्र जिसने एक अत्यंत पिछड़े गांव से निकलकर दिल्ली की संसद तक जनता और मजदूरों के हित में आवाज बुलंद की। ददई दुबे न कभी झुके, न कभी टूटे, और न कभी किसी से डरे। अपनी बात बेबाकी से रखते रहे। इनकी यही खासियत थी।
गढ़वा से इनके पैतृक गांव चोका बलिहारी, फिर कांडी प्रखंड से लेकर भवनाथपुर और नगर ऊंटरी से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक लोगों ने ददई दुबे को अंतिम विदाई दी। पूरे दिन उनकी अंतिम यात्रा पलामू और गढ़वा में घूमती रही। हर तरफ भीड़ और गम का नजारा। श्रद्धांजलि देने के लिए लोग घंटों सड़क किनारे खड़े रहे। आज रात उनका वाराणसी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पलामू और गढ़वा जिले में शवयात्रा में जिस तरह से भीड़ उमड़ी उससे यह साबित हुआ कि ददई दुबे लोगों में कितने लोकप्रिय थे। यहां के लोगों ने अपने प्रिय नेता को नम आंखों से विदा कर उनका कर्ज उतारने का प्रयास किया। उनके निधन से पलामू की राजनीति में जो शून्यता आई है उसकी भरपाई करना मुश्किल है।
# जन नेता को कोटि-कोटि नमन

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!