जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिन पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में पिपरी कला निवासी विनोद प्रजापति एवं जगदीश प्रजापति ने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा आम गैर मजरूआ भूमि (खाता संख्या 309, प्लॉट 1137, रकबा करीब 10 डिसमिल) पर अबुआ आवास योजना के तहत अवैध निर्माण की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा इस अतिक्रमण को हटाया गया था, लेकिन दबंगों ने पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

सदर प्रखंड के भरटिया गांव निवासी ब्रिज किशोर तिवारी ने अपनी रैयती जमीन (प्लॉट संख्या 95, 134 एवं 361) का सीमांकन नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सीमांकन हेतु राशि जमा कर दी गई है, लेकिन अंचलाधिकारी एवं अमीन द्वारा भू-माफियाओं से मिलीभगत कर कार्य में टाल-मटोल किया जा रहा है।

कांडी प्रखंड के चटनिया गांव की कालिंदा देवी ने अनुकंपा आधारित नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि उनके पति स्वर्गीय सुरेश राजवार बरडीहा प्रखंड में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु 15 जुलाई 2021 को हो चुकी है। अभी तक उन्हें अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं मिली है।

विशुनपुरा प्रखंड की सुनीता कुमारी ने अंबेडकर आवास योजना का लाभ देने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे असहाय हैं और रहने के लिए उनके पास खुद का कोई घर नहीं है। उन्होंने उपायुक्त से शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।

सदर प्रखंड की ज्योति केसरी ने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत सहायता की मांग की। उन्होंने कहा कि पति की मृत्यु के बाद वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हो चुकी हैं और बच्चों की पढ़ाई नहीं करवा पा रही हैं। CWC फॉर्म भरने के बावजूद योजना शुरू नहीं हो पाई है।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!