Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा):
बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जतरो-बंजारी पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर संचालित 15वें वित्त आयोग से संबंधित अभिलेखों, पंजी एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति एवं विद्यालय संचालन की जानकारी ली गई। बीडीओ ने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया।
बीडीओ ने पंचायत सचिवालय को प्रतिदिन खोलने, सभी कर्मियों व शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यालय व विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पंचायत मुखिया रुकसाना बीबी, पंचायत सचिव ललन राम, प्रखंड नाजिर सुरेश चरगट, कनीय अभियंता अनिल कुमार चौधरी, ऑपरेटर श्यामाकांत विश्वकर्मा, रोजगार सेवक सुमन कुमार बैठा, शंकर सिंह, बीएफटी उमेश पाल, शिक्षक प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











