जंगीपुर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, नाम जप व अध्यात्म पर दिया गया विशेष जोर

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर: जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जीतपा में श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के अनुयायियों द्वारा साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, शंखध्वनि एवं वंदे पुरुषोत्तम ध्वनि के साथ हुआ। इसके बाद सभी जीवों के कल्याण की कामना के साथ सामूहिक नाम जप-ध्यान, सत्यानुसरण ग्रंथ एवं नारीनीति ग्रंथ का पाठ किया गया। संगीतांजलि कार्यक्रम में धृति सुंदरलाल, माला मां, चंचला गुप्ता तथा अन्य सत्संगियों ने सामूहिक भजन प्रस्तुत किए।
इष्ट चर्चा के दौरान ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि मनुष्य को बड़े सौभाग्य से पुरुषोत्तम का सत्संग एवं सत्संगियों का दर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य के आध्यात्मिक जीवन की अमूल्य पूंजी है, जो मृत्यु के बाद भी जीव के साथ रहती है। उन्होंने नियमित रूप से प्रातः, दोपहर, संध्या एवं रात्रि के संधिकाल में नाम जप और ध्यान करने पर बल देते हुए कहा कि अधिक नाम जप से आत्मबल की प्राप्ति होती है तथा सभी जीवों के प्रति प्रेम और करुणा का भाव रखना चाहिए।
सत्संगी अखिलेश दा ने कहा कि भगवान या महापुरुष कभी स्वयं अपना प्रचार नहीं करते। उनकी कृपा से ही साधक सभी बाधाओं को पार कर सत्संग तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में मानव जन्म सर्वोत्तम है और सत्संग मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलना सिखाता है। सत्संगी विकास कुमार ने भी सत्संग की महिमा एवं अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे ऋत्विक धृति सुंदरलाल ने कहा कि वर्तमान समय में आचार्य देव जीवों के जीवन रक्षक एवं मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रत्येक सत्संगी से वर्ष में कम से कम एक बार आचार्य देव के दर्शन करने और गुरु धाम जाने का आह्वान किया।
संध्याकालीन विनती, प्रार्थना एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर याजक राजकुमार दा, शक्ति दास सिन्हा, भोला प्रसाद सुमन दा, शंकर ठाकुर, हीरा प्रसाद, अजय दा, संजय दा, अजय कुमार, आकाश कुमार, धृतिदीप अंबष्ठ, आदित्य कुमार, रीना देवी, कलावती देवी, रेखा जायसवाल, अनीता देवी, दीपमाला अंबष्ठ, वृंदा देवी, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!