छठ पूजा निगरानी मंच टूटा,चार घायल,एक गंभीर

Location: Ramana

रमना(गढ़वा) : लऊँगा नदी स्थित मड़वनिया छठ घाट पर सोमवार की रात हादसा हो गया। छठ पूजा के अवसर पर तैयार किया गया मंच अचानक टूट कर गिर पड़ा, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना उस वक्त घटी जब मंच पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे और छठ पूजा आयोजन समिति के अधिकारी, पदाधिकारी एवं अतिथियों को सम्मानित करने का दौर चल रहा था।

मंच टूटने से गढ़वा के चिरौजिया निवासी कुदूस अंसारी के 30 वर्षिय पुत्र बारिश अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं कटहर कला के धर्मेंद्र पासवान, रमना के बजरंगी पासवान, गढ़वा के आशीष कुमार रवि और रमना प्रमुख पति अजीत कुमार सोनी को चोटें आईं हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

घटना के वक्त मंच पर छठ पूजा आयोजन समिति के अधिकारी-पदाधिकारी के साथ विधायक अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी और झामुमो के प्रदेश वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी भी मौजूद थे। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर संजय कुमार,श्याम किशोर गुप्ता एवं सुरक्षा में लगेपुलिस बल के जवानों के साथ कई लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गिरे हुए मंच को हटाकर नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे कारण मंच पर जरूरत से ज्यादा लोगों के चढ़ जाने को कारण बताया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!