छठ घाटों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा – छठ महापर्व को लेकर धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने मंगलवार को सगमा प्रखंड स्थित विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पूजा समिति के सदस्यों से सीधा संवाद किया और कई आवश्यक निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने कहा कि छठ पर्व धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पूजा समिति को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, प्रमुख एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि छठ महापर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन को सहयोग करें।

निरीक्षण के क्रम में थाना प्रभारी का बीरबल गांव में पूजा समिति द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, प्रमुख अजय साह, पूजा समिति अध्यक्ष बालेश्वर यादव, सुरेंद्र कुमार, श्रीकांत यादव एवं रामोड प्रसाद उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!