Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर : चैम्बर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में पदाधिकारियों के चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग का गठन किया गया। बैठक में तस्लीम खान को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि आनंद अग्रवाल, ओमप्रकाश चौबे, राजन सोनी और राकेश कुमार को सहयोगी सदस्य बनाया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्यता अभियान: 20 जुलाई से 29 जुलाई तक ,नामांकन तिथि: 1 और 2 अगस्त,नाम वापसी: 3 अगस्त,मतदान: 10 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक,नामांकन शुल्क:अध्यक्ष पद: ₹7500,सचिव पद: ₹5100,सदस्य पद 300 निर्धारित की गई हैं
बैठक में अध्यक्ष शम्भूनाथ सौदागर, सचिव गोपाल जायसवाल, हृदयानंद कमलापुरी, रंजन कुमार उर्फ छोटू, मनोज कुमार, शमीम खान, बिरेन्द्र कमलापुरी, रूपेश जायसवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।












