चुत्तरू पंचायत में निजी हित में लगवाया गया जलमीनार, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Location: Ranka


रंका (गढ़वा)। रंका प्रखंड की चुत्तरू पंचायत में पंचायत समिति सदस्य द्वारा पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि से अपने निजी लाभ के लिए जलमीनार लगवाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति सदस्य शोभा देवी ने जलमीनार को ऐसे स्थान पर स्थापित कराया है, जहां दूर-दूर तक कोई आबादी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि वह भूमि भविष्य में उनके निजी आवास निर्माण हेतु चिन्हित की गई है, जिसकी समतलीकरण कर नींव की खुदाई भी शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार इस जलमीनार से सामुदायिक स्तर पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी थी, जिसकी लागत दो लाख उनचास हजार रुपये है। लेकिन जलमीनार की स्थिति ऐसी जगह पर है कि न तो आसपास कोई घर है और न ही भविष्य में वहां अन्य लोगों के घर बनने की संभावना है, क्योंकि चारों ओर समिति सदस्य के ही खेत हैं। इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में इस जलमीनार का उपयोग केवल उनके निजी हित के लिए ही किया जाएगा।

सरकारी नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियाँ

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जलमीनारों की स्थापना गांव के टोला स्तर पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जाती है। मगर चुत्तरू पंचायत में यह नियम ताक पर रख दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत निधि और सरकारी योजनाओं का लाभ पहले पंचायत प्रतिनिधियों और उनके चहेतों को ही मिलता है।

सूत्रों के अनुसार, पंचायत में लगाए गए दर्जन भर चापाकल भी मुखिया के करीबी लोगों के घरों के भीतर लगाए गए हैं, जिससे आम ग्रामीणों को पेयजल की भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में पहले भी तत्कालीन उपायुक्त से शिकायत की गई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!