चिनिया प्रखंड में धान क्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

  • Manoj Prasad - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandManoj Prasad
  • चिनियां
  • Regional News
  • December 18, 2025
  • 0 Comments

Location: चिनियां

चिनिया (प्रतिनिधि):
चिनिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बीडीओ सुबोध कुमार ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय करने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को मैसेज प्राप्त होने के अनुसार ही धान की खरीद की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

वहीं पैक्स अध्यक्ष बंसीधर यादव ने बताया कि प्रथम दिन किसानों से 100 क्विंटल धान की खरीद की गई है। मैसेज के अनुसार क्रमवार सभी किसानों से धान की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि धान का सरकारी समर्थन मूल्य 24.50 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष बंसीधर यादव, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, अंचल निरीक्षक विनय कुमार, राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार दुबे, प्रखंड सहायक नुमान अंसारी, कौशल कुमार, अमित कुमार सहित किसान रवी प्रसाद, कैलाश यादव एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!