गोपनीय सूचना पर कार्रवाई: मझिआंव में पिकअप वाहन से अवैध रूप से गोवंश ले जाते दो गिरफ्तार, एक फरार

Location: Garhwa

मझिआंव (गढ़वा)। मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ीखांड इलाके में शनिवार की रात पुलिस ने गश्ती के दौरान एक पिकअप वाहन (BR26K-7787) से अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस और सशस्त्र बलों की संयुक्त चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन में सात गोवंशीय पशु लदे पाए गए, जिनके मुंह बेरहमी से बांधे गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाहन चालक गौतम कुमार (पिता- बसंत पासवान, ग्राम- बुढ़ीखांड) और शबील खान (पिता- स्व. नसरुद्दीन खान, ग्राम- अधौरा) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मझिआंव थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इन पशुओं को बूचड़खाने के लिए औरंगाबाद (बिहार) ले जा रहे थे।

एक अन्य आरोपी पप्पू अंसारी (पिता- हनीफ अंसारी, निवासी व थाना- बारुण, जिला- औरंगाबाद) अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से सात गोवंशीय पशु— एक काला रंग की गाय, दो मोहकल रंग की गाय, दो सोकन रंग के बैल और दो सफेद रंग की गाय— सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

इस संबंध में मझिआंव थाना कांड संख्या 91/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!