गाय शेड निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, लाभुक संगीता देवी ने BDO से लगाई न्याय की गुहार

Location: Ranka

रंका (गढ़वा):
रंका थाना क्षेत्र के तमगे कला पंचायत की निवासी संगीता देवी ने मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत गाय शेड निर्माण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनो को आवेदन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में संगीता देवी ने बताया कि वह एक लघु सीमांत किसान और घरेलू कामकाजी महिला हैं। पिछले चार-पांच वर्षों से वह दुग्ध उत्पादन के माध्यम से आजीविका चलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन संसाधनों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा योजना के तहत उन्हें गाय शेड निर्माण की स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य शुरू ही हुआ था कि गांव के सच्चिदानंद पासवान ने खुद को बीपीओ और पंचायत सचिव का करीबी बताते हुए गाय शेड बनवाने का आश्वासन दिया।

संगीता देवी के अनुसार, चार साल बीतने के बावजूद शेड का निर्माण नहीं हो सका। जब भी वह शेड निर्माण में देरी का कारण पूछतीं, तो सच्चिदानंद पासवान आवंटन न होने की बात कहकर टालते रहे।

बाद में जब संगीता देवी ने योजना से जुड़े अन्य जानकारों से जानकारी ली, तो पता चला कि गाय शेड निर्माण की पूरी राशि की निकासी हो चुकी है। उनका आरोप है कि यह निकासी मनरेगा से जुड़े कर्मियों की मिलीभगत से की गई है, जिसमें बीपीओ की भूमिका संदेह के घेरे में है।

संगीता देवी ने इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त और उपायुक्त को भी आवेदन देकर जांचोपरांत उचित कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!