गायत्री मंदिर आमर की चौथी वर्षगांठ पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, महायज्ञ व भंडारे का आयोजन

Location: Shree banshidhar nagar


मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के आमर वार्ड संख्या-9 स्थित गायत्री मंदिर की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को 12 घंटे के अखंड जाप से हुई, जबकि शनिवार को मंदिर परिसर में पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
महायज्ञ का संचालन गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक, महिला मंडल की जिला समन्वयक शोभा पाठक तथा मझिआंव प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह ने कराया। इस दौरान जिला समन्वयक विनोद पाठक ने आमर पश्चिम टोला को आदर्श टोला बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मंदिर के समीप स्थित तालाब को गोद लेकर उसकी नियमित साफ-सफाई, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने की अपील की। साथ ही तालाब के किनारे छायादार पौधे लगाने, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा श्रम और स्वावलंबन को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी होगी।
महिला मंडल की जिला समन्वयक शोभा पाठक ने नारी जागरण पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं से भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनी जीवनशैली में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने नारी जागरण अभियान को नियमित रूप से संचालित करने के लिए एक महिला मंडल का भी गठन किया।
कार्यक्रम के दौरान नागेंद्र सिंह एवं कौशलेंद्र कुमार सिंह ने युग संगीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में विनोद विश्वकर्मा, ममता देवी, बेचन राम, सारों देवी, दीपक चंद्रवंशी, नेहा देवी, सुनील विश्वकर्मा, संध्या देवी तथा सुंदर देव राम ने विधिवत पूजन किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक विश्वकर्मा, जयशंकर प्रसाद, विष्णु देव प्रजापति, अनिल राम, संजीव चंद्रवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, युवा जिला समन्वयक वीरेंद्र सोनी, समाज सेविका सत्या देवी, पारसनाथ मिस्त्री, अशोक साह, नरेश राम सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!