प्रसव के दौरान मृत नवजात जन्म लेने पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का लगाया आरोप

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): अनुमंडलीय अस्पताल श्री बंशीधर नगर में प्रसव के दौरान मृत नवजात के जन्म लेने के बाद परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। खरौंधी थाना क्षेत्र के राजी चौरा गांव निवासी महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन एवं ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, राजी चौरा गांव निवासी नमू पासवान अपनी 20 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी को शनिवार की रात करीब नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती किया गया। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद नर्सों ने जांच के बाद प्रसव में अभी समय होने की बात कहते हुए महिला को टहलने की सलाह दी और सुबह चार से पांच बजे के बीच प्रसव होने की संभावना जताई।
परिजनों का कहना है कि पूरी रात प्रसूता दर्द से तड़पती रही, लेकिन उसकी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया गया। उनका आरोप है कि न तो किसी विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाया गया और न ही समय रहते बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। रविवार सुबह प्रसव के दौरान महिला ने मृत नवजात को जन्म दिया, जिसके बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा।
नमू पासवान ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता अथवा बेहतर सुविधा वाले अस्पताल में रेफर कर दिया जाता, तो संभव है कि नवजात की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी पीड़ा का सामना न करना पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने प्रसूता महिलाओं के इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
वहीं, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!