गर्मी और बारिश के मौसम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन सतर्क, आपदा प्रबंधन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Location: Garhwa

:

गढ़वा। गर्मी और बारिश के मौसम में संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

इस संबंध में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा हेतु पूरी तत्परता के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति—जैसे अतिवृष्टि, अगलगी, जलाशयों में डूबने की सूचना, घर गिरने जैसी घटनाओं—में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 या 6201261084 पर संपर्क किया जा सकता है।

अपर समाहर्ता ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत जिला आपदा प्रबंधन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!