गरीबों के राशन पर डाका, विरोध करने पर केस की धमकी: महिला डीलर की दबंगई से लाभुक परेशान

Location: सगमा

सगमा प्रखंड के दक्षिण सोनडिहा गांव में जनवितरण प्रणाली की महिला डीलर पर गरीब लाभुकों का हक डकारने और विरोध करने पर रंगदारी व छेड़खानी जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में महिला समाख्या सोसाइटी की अध्यक्ष सोनिया देवी द्वारा जनवितरण दुकान संचालित की जाती है। लाभुकों ने बताया कि गुरुवार को जब वे दिसंबर माह का राशन मांगने पहुंचे, तो डीलर ने गुस्से में गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
आरोप है कि डीलर ने साफ शब्दों में कहा कि दिसंबर का राशन नहीं दिया जाएगा और सभी लाभुकों को जनवरी माह का राशन मिलेगा। साथ ही यह भी कहा गया कि जिसे जहां जाना है जाए, राशन नहीं मिलेगा। अधिक बोलने पर रंगदारी और छेड़खानी का केस दर्ज कराने की धमकी दी गई।
डर के कारण मौके पर मौजूद सभी लाभुक वहां से भाग खड़े हुए। लाभुकों का कहना है कि सोनिया देवी एक या दो माह के अंतराल पर राशन देने से इंकार करती रही हैं। इस संबंध में लाभुकों द्वारा दो बार उपायुक्त गढ़वा को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जांच नहीं कराई गई।
लाभुकों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उक्त डीलर को हटाया नहीं जाएगा, तब तक वे राशन लेने नहीं जाएंगे। वहीं, महिला समाख्या सोसाइटी की अध्यक्ष सोनिया देवी द्वारा इसी मामले में तीन राशन कार्डधारियों पर धुरकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
इसी क्रम में गांव निवासी विवेक कुमार ने भी डीलर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनकी मां चिंता देवी राशन लेने डीलर के यहां गई थीं, जहां उनके साथ मारपीट की गई थी। उनका कहना है कि राशन लेने जाने पर अक्सर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर डीलर का लाइसेंस रद्द किया जाए तथा किसी अन्य डीलर का चयन किया जाए, ताकि ग्रामीण आसानी से राशन का उठाव कर सकें।

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने बताया कि ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है। जिला कार्यालय द्वारा डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जांच के बाद सच्चाई की पुष्टि होने पर अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए डीलर के खिलाफ नियमसंगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!