
Location: Meral
गढ़वा। अंसारी बिरादरी में अशिक्षा चरम पर है बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है सामाजिक बुराइयां और कुरीतियों के दलदल में लोग फंसते जा रहे हैं।
ऐसे में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन लोगों को सहारा बन रहा है उक्त बातें राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने कही है उन्होंने बताया कि गरीब पीड़ित लोगों की मदद के लिए मेरा संगठन मजबूती से काम कर रही है गरीब असहाय लोगों को बीमारी या अन्य परेशानी में आर्थिक मदद पहुंचाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयां और कुरीतियों को खत्म करना हमारा मकसद है।
साथ ही लोगों को शिक्षा के महत्व और मॉडर्न एजुकेशन के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।