गढ़वा में स्वदेशी अभियान को लेकर भाजपा का भव्य सम्मेलन, आत्मनिर्भर भारत पर जोर

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में स्वदेशी अभियान, वंदे मातरम् एवं बिरसा मुंडा जयंती को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा, गढ़वा में विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् गीत के साथ की।

मुख्य वक्ता एवं गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि “लोकल व्यवस्था से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा। स्वदेशी व लोकल सामानों का उपयोग कर ही देश को सक्षम बनाया जा सकता है।” उन्होंने झामुमो सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि “हेमंत सरकार जनता से किए वादों से मुकर चुकी है। गरीबों की जमीन लूटने का खेल झामुमो सरकार के संरक्षण में चल रहा है, लेकिन गढ़वा में माफिया राज नहीं चलने देंगे।”

कार्यक्रम प्रभारी वक्ता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए आत्मनिर्भरता अनिवार्य है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “देश के उत्थान के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वदेशी अभियान का संदेश पहुंचा रहे हैं।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने की भी अपील की।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में स्वदेशी आंदोलन चलाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी और वरिष्ठ नेता विनय चौबे ने भी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश गुप्ता ने दिया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, डॉ. पतंजलि केशरी, बिनोद चंद्रवंशी, रितेश चौबे, बिनोद जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, मुरारी यादव, रामाशीष तिवारी, उमेश कश्यप, धनंजय गोंड, टिंकु गुप्ता, अभिषेक कश्यप, उदय कुशवाहा, राजकुमार मधेशिया, रुपु महतो, लक्ष्मीकांत पांडेय, विकास तिवारी, अमित तिवारी, मनोज जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!