गढ़वा में विकास, जनसुनवाई और जनजागरूकता पर प्रशासन का फोकस

Location: Garhwa


उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

गढ़वा, 11 नवम्बर। उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को यथाशीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, आवास, मुआवजा, रोजगार, अतिक्रमण और योजनाओं के लाभ जैसी समस्याएं सामने आईं।
सदर प्रखंड टंडवा के निवासी रामाशीष महतो ने अत्यधिक बिजली बिल आने की शिकायत की, वहीं चिनिया प्रखंड के ग्रामीणों ने राशन कार्ड निर्माण लंबित रहने की बात कही।
डंडा प्रखंड के प्रेम चौधरी ने भूमि पर अतिक्रमण का मामला उठाया जबकि रंका के गौरगड़ा गांव के ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर अवैध पत्थर खुदाई और क्रशर संचालन की शिकायत की।
उपायुक्त ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।


झारखंड स्थापना दिवस पर 12 से 28 नवंबर तक गढ़वा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन

गढ़वा, 11 नवम्बर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 12 से 28 नवम्बर 2025 तक जिलेभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी साझा करने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने प्रेस वार्ता की।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम और सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि स्थापना दिवस राज्य की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक है और रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा का सशक्त संदेश दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।”
सिविल सर्जन ने बताया कि सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीकरण और प्रमाणपत्र वितरण की व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त ने नागरिकों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।


मंडल डैम परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने 30 नवंबर तक सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया

गढ़वा, 11 नवम्बर। उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय सभागार में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल (मंडल डैम) परियोजना से संबंधित अवशेष कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, वन विभाग, पुनर्वास अधिकारी और कंसल्टेंसी एजेंसी मैनटेक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपायुक्त ने परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विस्थापन के कारण किसी को कठिनाई न हो, इसके लिए पुनर्वास स्थलों पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि 30 नवंबर 2025 तक सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा की राशि का शत-प्रतिशत भुगतान किया जाए।
साथ ही, वन अधिकार समिति की स्वीकृति, भूमि डायवर्जन और 338 लाभुकों के खातों में राशि भुगतान की कार्रवाई अगली बैठक से पहले पूरी करने को कहा गया।


झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा से चार जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त ने विकास और जनभागीदारी का दिया संदेश

गढ़वा, 11 नवम्बर। झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष पर सोमवार को समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता रथ को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने कहा कि स्थापना दिवस गर्व और संकल्प का प्रतीक है तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुँचना जरूरी है।
उन्होंने कहा, “जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है।”
ये रथ 11 से 15 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में भ्रमण करेंगे। नुक्कड़ नाटक और ऑडियो संदेशों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पेंशन योजना, कृषि योजनाएं जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उद्देश्य है कि स्थापना दिवस उत्सव को जनता की सहभागिता से गौरव उत्सव के रूप में मनाया जाए।


गढ़वा में सड़क सुरक्षा टीम ने किया रोड सेफ्टी काउंसलिंग, चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी

गढ़वा, 11 नवम्बर। सड़क सुरक्षा टीम द्वारा आज समाहरणालय परिसर में रोड सेफ्टी काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।
सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा ने बताया कि सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में “गुड सेमेरिटन” योजना की जानकारी भी दी गई, जिसके तहत किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार को ₹2000 और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
अभियान के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए और हिट एंड रन मामलों में मुआवजा प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!