Location: Garhwa
गढ़वा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के बीच सम्पूर्ण वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “वंदे मातरम् गीत भारत की आत्मा है। यह गीत राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।” उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय थे, और इसका प्रकाशन 7 नवंबर 1875 को किया गया था।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का गायन राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को प्रकट करता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पांडेय, भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा जिला मंत्री मीना गुप्ता, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, धनंजय गोंड, लक्ष्मीकांत पांडेय, विकास तिवारी, विकास दीप चौबे, सुनैना कुमारी, प्रतिमा कुमारी, प्रीति बखला, मालती देवी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।











