गढ़वा में भाई और पत्नी ने मिलकर की थी व्यक्ति की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का देने का किया प्रयास

Location: Garhwa



गढ़वा/चिनिया: चिनिया थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव स्थित पथरपनिया जंगल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव हत्या का मामला निकला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। �

पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 को पाल्हे गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय गोला कोरवा का शव जंगल में गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला था। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई थी। इस संबंध में मृतक के पुत्र अजय कोरवा के लिखित आवेदन पर चिनिया थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 12 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/238(3)(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका अपने भाई की पत्नी संकल्पवतिया देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना के दिन गोला कोरवा ने दोनों को जंगल में साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गमछे से बांधकर पेड़ से लटका दिया।
पुलिस ने मृतक की पत्नी संकल्पवतिया देवी और भाई नारायण कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!