गढ़वा में दो देशी कट्टों के साथ युवक गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो देशी कट्टों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गढ़वा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार साहू को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग चौक के पास एक व्यक्ति हथियार के साथ देखा गया है, जो खोंडहर मंदिर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर गढ़वा थाना में सनहा संख्या-39/2025, दिनांक 17.06.2025 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। रात करीब 9:45 बजे पुलिस टीम ने तिलदाग चौक से आगे खोंडहर मंदिर रोड पर स्थित एक राइस मिल के पास संदिग्ध व्यक्ति को सफेद शर्ट पहने पैदल चलते देखा। पुलिस को देख वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अखिलेश चंद्रवंशी (उम्र 38 वर्ष), पिता स्व. हरदेव राम, निवासी खोंडहर, थाना+जिला गढ़वा के रूप में हुई है। उसकी तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले बनपुरवा निवासी अरुण दुबे ने उसे दो हथियार रखने को दिए थे, जिसमें से एक उसके पास और दूसरा उसके घर में रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से दूसरा देशी कट्टा भी बरामद किया। दोनों हथियारों को विधिवत सील कर जब्त कर लिया गया।

इस छापामारी दल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी मंडल, गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार, पुअनि प्रदीप यादव, जनार्दन राउत, सअनि अभिमन्यु कुमार सिंह, समीम अंसारी, प्रसिद्ध राम, अरविंद चौधरी, उत्तम कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि गढ़वा पुलिस अपराध और अपराधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!