गढ़वा में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

Location: Garhwa


गढ़वा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दे रहे हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार जिले के सभी बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह, डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य कर रहे हैं। लक्ष्य है कि 29 जुलाई 2026 तक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाए।
अभियान के तहत जिले में कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। अब तक 5,55,677 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 5,55,030 प्रपत्रों का सत्यापन तथा 644 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन किया जा चुका है।
विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान के तहत अब तक 2,282 ASDDF, 1,007 DSE (Demographic Similar Entries) तथा 4,666 Uncollectable Forms चिन्हित किए गए हैं। इन मामलों का निष्पादन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।
विधानसभावार प्रगति:
गढ़वा विधानसभा (80): 4,26,661 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण। 2,55,011 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 2,54,616 का सत्यापन तथा 392 का ऑनलाइन सबमिशन।
भवनाथपुर विधानसभा (81): 4,35,431 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण। 3,00,666 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 3,00,414 का सत्यापन तथा 439 का ऑनलाइन सबमिशन।
उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही तरीके से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!