गढ़वा जिले के सात अंचलों में लगा अंचल दिवस, 39 भूमि विवादों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा

Location: Garhwa

गढ़वा: जिले के खरौंधी, केतार, मेराल, भवनाथपुर, चिनिया, मझिआंव एवं बरडीहा अंचल परिसर में बुधवार को भूमि विवादों के समाधान के लिए अंचल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।
सुनवाई के दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों का दोनों पक्षों की मौजूदगी में समाधान कराने का प्रयास किया गया। आपसी सहमति बनने पर कुल 39 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
वहीं, जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उनके लिए अगली अंचल दिवस अथवा थाना दिवस की तिथि निर्धारित की गई। जटिल एवं कानूनी प्रकृति के मामलों में संबंधित पक्षों को सक्षम न्यायालय का सहारा लेने का निर्देश दिया गया।
गढ़वा पुलिस ने बताया कि अंचल दिवस का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कर अनावश्यक तनाव और विधि-व्यवस्था संबंधी समस्याओं को रोकना है। पुलिस एवं राजस्व विभाग की इस संयुक्त पहल से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिल रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

    गढ़वा में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

    गढ़वा जिले के सात अंचलों में लगा अंचल दिवस, 39 भूमि विवादों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा

    गढ़वा जिले के सात अंचलों में लगा अंचल दिवस, 39 भूमि विवादों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा

    सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप; जिला परिषद सदस्य ने आरोपों को बताया निराधार

    सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप; जिला परिषद सदस्य ने आरोपों को बताया निराधार

    झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

    झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

    तीसरी पत्नी होने का दावा कर युवती ने पति के घर पहुंचकर किया हंगामा, धुरकी थाने में दी शिकायत

    तीसरी पत्नी होने का दावा कर युवती ने पति के घर पहुंचकर किया हंगामा, धुरकी थाने में दी शिकायत

    अवैध वसूली व अनावश्यक शुल्क पर तत्काल रोक लगे : अभाविप

    अवैध वसूली व अनावश्यक शुल्क पर तत्काल रोक लगे : अभाविप
    error: Content is protected !!