गढ़वा नगर परिषद ने ठंड से राहत के लिए रात्रि अलाव और आश्रय गृह की व्यवस्था की

Location: Garhwa

बढ़ती ठंड को देखते हुए गढ़वा नगर परिषद ने इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों के लिए रात्रि में अलाव की व्यवस्था शुरू की है। रिक्शा चालक, टैम्पो चालक, मजदूर और अन्य असहाय लोगों को राहत देने के लिए रंका मोड़, घंटाघर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल, पुरनचंद चौक, मझिआव मोड़, गुड़ पट्टी चौक, टैक्सी स्टैंड सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव उपलब्ध कराया गया है।

इस पहल की शुरुआत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने की। मौके पर संतोष केसरी, भूपेंद्र यादव, विकास दुबे, अमित कुशवाहा, राजकुमार प्रसाद, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, रामानुज प्रसाद, अखिलेश तिवारी, अजय कुमार और कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नगर परिषद ने बताया कि असहाय लोगों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।
– पुरुषों के लिए बायपास रोड स्थित आश्रय गृह
– महिलाओं के लिए ब्लॉक कैंपस स्थित महिला आश्रय गृह

आधार कार्ड दिखाकर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति यहाँ रात्रि विश्राम कर सकता है। आश्रय गृहों में बेड, कंबल, मच्छरदानी, शौचालय, बाथरूम और किचन की सुविधा उपलब्ध है।
सदर अस्पताल में मरीजों के ऐसे परिजन, जिनके पास रात में रुकने का स्थान नहीं होता, वे भी इन आश्रय गृहों का उपयोग कर सकते हैं।

नगर परिषद का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर के जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देना और सुरक्षित व सम्मानजनक सुविधा प्रदान करना है। परिषद ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरतमंदों को अलाव और आश्रय गृह की जानकारी दें। अलाव की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!