गढ़वा जिले में 2025-26 से केवल 37 कंपोजिट शराब दुकानें संचालित होंगी, अलग-अलग देशी-विदेशी दुकानें बंद करने का प्रस्ताव

Location: Garhwa

गढ़वा। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले में खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती को लेकर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला उत्पाद परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दुकानों की संख्या और अवस्थिति को लेकर चर्चा की गई।

उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने जानकारी दी कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में कुल 43 शराब दुकानें स्वीकृत हैं, जिनमें देशी शराब की 7, विदेशी शराब की 7 और बीयर सहित विदेशी शराब की 29 कंपोजिट दुकानें शामिल हैं।

आगामी वर्ष 2025-26 के लिए समिति ने सर्वसम्मति से केवल 37 कंपोजिट शराब दुकानें संचालित करने का निर्णय लिया है। देशी और विदेशी शराब की अलग-अलग दुकानों की संख्या शून्य प्रस्तावित की गई है। ये सभी दुकानें नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत मझिआंव और श्री बंशीधर नगर समेत जिले भर में पूर्व से संचालित आपत्तिरहित स्थलों या नए आपत्तिरहित स्थलों पर खोली जाएंगी।

यह प्रस्ताव उत्पाद विभाग को भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर एवं मझिआंव के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!