Location: Garhwa
जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित
गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा आमजन को सूचित किया गया है कि उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव द्वारा निर्धारित शुक्रवार एवं मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम की तिथियां — 31 अक्टूबर 2025 एवं 4 नवंबर 2025 — अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल तिथि परिवर्तन है, कार्यक्रम निरस्त नहीं किया गया है। जनसुनवाई कार्यक्रम को आगामी निर्धारित दिवस एवं समय पर पूर्ववत रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस परिवर्तन को संज्ञान में लेने की अपील की है।
राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
समाहरणालय सभागार गढ़वा में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में दाखिल-खारिज, राजस्व संग्रहण, झारसेवा पोर्टल, पीएम किसान, भूमि सीमांकन, प्रमाण पत्र निर्गत, भूमि विवाद निपटारा, भू-अर्जन एवं अतिक्रमण जैसे बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्य 30 दिनों के भीतर निष्पादित किए जाएं और अनावश्यक लंबित न रखें।
उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने और पब्लिक एनक्रोचमेंट एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, रंका रुद्र प्रताप, भूमि सुधार उप समाहर्ता समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की कार्यशाला आयोजित
संयुक्त सहकारिता भवन सभागार, गढ़वा में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से “बहुउद्देशीय सहकारी समिति (MPCS) के सशक्तिकरण” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, वन प्रमंडल पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक सिद्धकोफेड अंशुमन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बताया गया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में कृषि एवं वनोपज उत्पादों के व्यवसाय हेतु एक MPCS को FPO के रूप में चिन्हित किया गया है।
वर्तमान में जिले में संघ के कुल 59 सदस्य हैं, जिनमें 55 MPCS, एक व्यापार मंडल एवं दो कृषक उत्पादक संगठन (FPO) शामिल हैं।
मुख्य वनोत्पादों में महुआ फूल, इमली, करंज, चिरौंजी, बहेड़ा, जबकि प्रमुख कृषि उत्पादों में धान, सरसों, अरहर, मक्का, गेहूं शामिल हैं।












