गढ़वा के नए एसपी बने अमन कुमार, खूंटी से हुआ तबादला

Location: Garhwa

झारखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी करते हुए 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अमन कुमार को गढ़वा जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। वे इससे पूर्व खूंटी जिले में एसपी के पद पर तैनात थे।

अमन कुमार को खूंटी से स्थानांतरित करते हुए गढ़वा की कमान सौंपी गई है। उन्होंने खूंटी में अपने कार्यकाल के दौरान उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सशक्त पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी कार्यशैली को शासन स्तर पर सराहा गया, जिसके चलते उन्हें एक बार फिर चुनौतीपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

गढ़वा जिले में भी कुछ नक्सल प्रभावित इलाके हैं, जहां अमन कुमार की प्रशासनिक सूझबूझ और अनुभव से पुलिस को बल मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

गढ़वा के निवर्तमान एसपी दीपक पांडेय के स्थान पर अमन कुमार की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे सहित आमजन में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि उनके आगमन से जिले में अपराध नियंत्रण और नक्सल मोर्चे पर रणनीतिक रूप से मजबूती आएगी।

नई जिम्मेदारी को लेकर अमन कुमार जल्द ही गढ़वा में योगदान देंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!