गंगा दशहरा पर मझिआंव में कोयल नदी टंकी घाट पर गूंजे भजन, गंगा आरती का हुआ आयोजन

Location: Manjhiaon

मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी टंकी घाट पर गुरुवार की रात गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास द्वारा किया गया, जिसे गायत्री परिवार के सहयोग से संपन्न कराया गया।

गंगा पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के केंद्रीय टोली सदस्य अच्युतानंद तिवारी, प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, आनंद विश्वकर्मा, सुदेश्वर शर्मा, दिनेश पाल, देव मुनि विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। महंत केशव नारायण दास ने मंत्रोच्चार के साथ मां गंगे की आरती करवाई। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता चौरसिया, देव मुनि विश्वकर्मा, फुलझड़ी देवी, रामविलास प्रसाद, पारसनाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सोनी, अशोक चौरसिया, अशोक गुप्ता, विजय साव, नंदलाल प्रजापति, बबलू कमलापुरी, बेचन राम, सुनील विश्वकर्मा, उमंग, धनंजय सोनी, शारों देवी, रिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!