Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर: प्रखंड के बिलासपुर पंचायत के गंगटी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को अंचलाधिकारी को आवेदन देकर गांव की प्रमुख सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गणेश यादव के घर से बगीचा तक मनरेगा से बनी यह सड़क पूरे गांव की मुख्य जीवनरेखा है, जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। लेकिन गांव के ही दो लोगों — प्रभु साह और लगन साह — के बीच आपसी विवाद के चलते सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, रोगी और बुजुर्गों को बाहर लाना मुश्किल हो गया है।
मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव ने बताया कि इस सड़क का निर्माण तीन बार मनरेगा से कराया गया है, और फेवर ब्लॉक डालने के लिए डिमांड भी भेजी जा चुकी है। लेकिन विवाद के कारण गांव की जनता त्रस्त है।उन्होंने कहा कि पहले भी एसडीओ के हस्तक्षेप से नापी कर रास्ता खोला गया था, लेकिन अब दोबारा बंद कर दिया गया है।आवेदन देने वालों में शत्रुध्न कुमार, नितेश कुमार, पंकज कुमार, बिमलेश कुमार, आलोक कुमार, मुकेश विश्वकर्मा, प्रयाग गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, दुर्जन गुप्ता, पानमति देवी, लीलावती देवी, सुमित्रा देवी, महेश विश्वकर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा, नीतीश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।












