Location: Meral
मेराल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को एसडी मेमोरियल एकेडमी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सोमवार को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छोटे और बड़े विद्यार्थियों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कुर्सी रेस, बिस्किट रेस, तीन पैर की दौड़, बाधा दौड़, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, वॉलीबॉल, टेनिस, सुई-धागा रेस और म्यूजिकल चेयर सहित कई खेल कराए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और दमखम के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों के आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं। खेल से अनुशासित जीवन जीने के साथ शारीरिक एवं मानसिक दृढ़ता प्राप्त होती है।
प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी ग्रुप से अरमान अंसारी, अविनाश कुमार, रिजवान अख्तर, ऋषभ कुमार, सात्विक, अथर्व तिवारी, तराना खातून, ऐसा प्रवीण, स्वाति कुमारी, शुभम कुमार, विशाल कुमार और तबरेज अंसारी ने पुरस्कार प्राप्त किया।
वर्ग एक से आठ तक के सफल प्रतिभागियों में अयान राजा, आराध्या कुमारी, सुंदरम कुमार, रागिनी कुमारी, नाजिया खातून, अमित कुमार ठाकुर, सूर्यमणि, ओम कुमार, आलिया प्रवीण, दिव्या रानी, खुशी कुमारी, आस्था कुमारी, शाहनवाज हुसैन, अंकुश कुमार, विकेश कुमार, अनन्य दास, लाडली कुमारी, सिमरन कौसर, साजिया प्रवीण, रहमतुल्ला, निशा, जिज्ञासा कुमारी, नंदनी कुमारी, क्षितिज कुमार, शिवम कुमार, संजीत कुमार, आदित्य, आदर्श, ऋषिकांत, दीपिका कुमारी, स्वाति कुमारी, श्वेता कुमारी, अमित यादव, फंटूश, अभी सिंह, ठाकरे आलम, शाहनवाज और मनीष कुमार शामिल हैं।
वॉलीबॉल में गुलाम को मैन ऑफ द मैच तथा फंटूश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।










