खुटहेरिया पंचायत में मुखिया अनिता देवी,पंसस अभिनंदन शर्मा व उपमुखिया अतीस सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया खेल सामग्री वितरण

Location: कांडी

कांडी( प्रतिनिधि ) खुटहेरिया पंचायत में मुखिया अनिता देवी,पंसस अभिनंदन शर्मा व उपमुखिया अतीस सिंह द्वारा संयुक्त रूप से खेल सामग्री का वितरण किया गया।इस संबंध में मुखिया अनिता देवी ने बताया कि पंचायत के सभी चौदह वार्ड व सभी सात स्कूल में खेल सामग्री का वितरण किया गया।खेल सामग्री के तहत बच्चों को किक्रेट खेलने के लिए बल्ला,गेंद व विकेट दिया गया, वहीं फुटबॉल खेलने के लिए फुटबॉल दिया गया, वहीं शतरंज, लुडो,कैरम, फ्लाई डीश, स्किपिंग रस्सी सहित अन्य खेल सामग्री दिया गया।मुखिया ने बताई कि बच्चों के सार्वांगिण विकास के लिए बराबर पंचायत के बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया जाता है। खेल सामग्री पाने के बाद बच्चों में खुशी देखी गई। मौके पर वार्ड सदस्य रेखा देवी, वार्ड प्रतिनिधि राजेन्द्र ठाकुर, रोजगार सेवक शिवशंकर राम, उदल राम, राजगृह प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!