खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

Location: Shree banshidhar nagar



श्री बंशीधर नगर। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित खान-खनिज विकास एवं विनियमन विधेयक 2026 के विरोध में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल एवं क्रांतिकारी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विशुनपुरा बाजार में विधेयक की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ‘खान-खनिज संशोधन विधेयक वापस लो’, ‘झारखंड को लूटने की साजिश बंद करो’, ‘काला कानून वापस लो’, ‘हर जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’, ‘मोदी सरकार हाय-हाय’ तथा ‘महंगाई पर रोक लगाओ’ आदि नारे लगा रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खान-खनिज संशोधन विधेयक राज्य के हितों के विरुद्ध है। जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर झारखंडवासियों का अधिकार है। खनिज से मिलने वाला राजस्व राज्य के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक पूंजीपतियों के पक्ष में है और केंद्र सरकार झारखंड की खनिज संपदा को कॉरपोरेट घरानों को सौंपना चाहती है।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। महंगाई से देश की जनता परेशान है, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है तथा नौजवान बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हैं। ऐसी परिस्थिति में जनता के समक्ष संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई तेज करने की अपील की।
कार्यक्रम को भाकपा राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर, राजद प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय, क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पाल एवं सीपीआई के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने संबोधित किया। सभा का संचालन भाकपा जिला कमिटी सदस्य श्री राम ने किया।
मौके पर सुदामा पांडेय, विद्या पासवान, क्रांतिकारी किसान यूनियन के ललन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    कधवन में 230 मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास का आरोप

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद
    error: Content is protected !!