खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्याभंडरिया थाना क्षेत्र के मरदा गाँव निवासी रामजी भूईयां की पत्नी तेतरी देवी 45 वर्ष ने बीती रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भंडरिया पुलिस शव को कबजे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है जानकारी के अनुसार मृतिका तेतरी देवी मंगलवार को खजूरी गांव में झाड़फूंक कराने के लिए गईं थी। रात होने के बाद वह घर नहीं लौट सकी। सुबह में लोगों ने खजुरी गाँव में एक पेड़ में फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला। लोगों ने इसकी खबर परिजनों और पुलिस को दी। भंडरिया पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मृत के परिजनों की उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। भंडरिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

कीटनाशक खाकर युवक ने किय आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा जिले के रमना गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र नीरज कुमार ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में आपसी किसी बात को लेकर नीरज कुमार के पिता ने उसके साथ मारपीट किया था इसी बात से आक्रोशित होकर नीरज कुमार ने कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है

भूमि विवद में एक महिला समय 13 लोग हुए घायल

गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के परसही गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तेरह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में एक पक्ष के स्वर्गीय मथुरा राम का पुत्र महेश राम उसकी पुत्री कलपतिया देवी उसका का पुत्र अशोक कुमार राम सोमारु राम का पुत्र उमेश राम अशोक राम की पत्नी सुनीता देवी मनोज कुमार राम की पत्नी संध्या देवी महेश राम का पुत्र मनोज कुमार एवं दूसरे पक्ष के प्रेमचंद राम उसका पिता उदेश राम उसकी मां सुजनती देवी शशि कुमार राम सोनू कुमार राम के नाम शामिल है सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में एक पक्ष के सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के प्रेमचंद राम अपने हिस्से के भूमि में मकान बना लिया है बुधवार को अपने जमीन में प्रिंस बना रहे थे इसी दौरान सोनू राम उदेशीराम विजय राम किरण देवी चंद्रिका राम पारो देवी शशि कुमार बी एस कुमार आदि ने मिलकर मारपीट करने लगा वहीं दूसरे पक्ष के प्रेमचंद राम ने आरोप लगाया है कि नापी के बाद 10 फीट जमीन उसका निकल रहा था उसमें महेश राम के द्वारा घर का निर्माण कार्य किया जा रहा था इस बात को लेकर प्रेमचंद राम उसे कुछ दिन रुक कर फिर से नापी कर कर काम लगाने के लिए समझाने बुझाने के लिए गया था इसी दौरान प्रथम पक्ष के महेश राम मनोज राम सोमरू राम अशोक राम संतन कुमार राम पिंटू कुमार राम उमेश कुमार राम संतोष राम चंपा देवी सुनील नाम आदि ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया घटना के बाद सभी घायलों को मेराल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया

मारपीट में दो घायल

कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव निवासी जमुना पासवान की पत्नी चिंता देवी एवं उसका पुत्र नितेश कुमार मारपीट की घटना में घायल हो गए इसमें चिंता देवी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में चिंता देवी ने आरोप लगाया है कि मथुरा पासवान बिना जमीन बंटवारा किए हुए ही उसके भूमि में घर का निर्माण कर रहा था इसकी जानकारी होने पर उसे भूमि बटवारा कर घर निर्माण करने को कहा तो रंजन पासवान उसकी पत्नी मनीषा देवी मथुरा पासवान उसकी पत्नी सुमित्रा देवी गोरख पासवान आदि ने मिलकर मां बेटे को मारपीट कर दिया घटना के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल

: गढ़वा रामकंडा थाना क्षेत्र के बेलवा दामर उतीश कुमार मांझी की पुत्री पुष्पा कुमारी बिजली के करंट के चपेट में आने से घायल हो गइ उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में उसके परिजनों ने बताया कि पुष्पा कुमारी अपनी मां के साथ नानी के गांव रंका थाना क्षेत्र के हाड़ी घाट गांव आई हुई थी इसी दौरान घर के पास कुआं पर स्नान करने के लिए गई हुई थी इसी क्रम में कुआं में लगी हुई मोटर को चालू करने गई तो बिजली के करंट के चपेट में आ गई घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गठवा सदर अस्पताल मे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!