खबर श्री वंशीधर नगर व मझिआंव से

Location: आपकी खबर टीम

  1. मझिआंव सीडीपीओ कार्यालय में लिपिक ने दिया योगदान
    मझिआंव (गढ़वा): उपायुक्त के निर्देश पर मझिआंव प्रखंड के बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर धीरेन्द्र कुमार ठाकुर ने मंगलवार को योगदान दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीडीपीओ श्रीमती कनक की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
    सीडीपीओ कार्यालय में लंबे समय से लिपिक का पद रिक्त रहने के कारण कार्यालयीन कार्य प्रभावित हो रहे थे। नए लिपिक के योगदान से अब कार्यालय के कार्यों के संचालन में सुविधा होगी।
    पदभार ग्रहण करने के बाद धीरेन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आम लोगों के कार्यों का निष्पादन करेंगे।
    इस अवसर पर प्रखंड सहायक सुषमा तिर्की, महिला पर्यवेक्षिका प्रभा देवी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, प्रतिमा कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
  2. पांच वर्षों से चला आ रहा दुर्गा मंदिर भूमि विवाद समाप्त, अतिक्रमण हटाया गया
    मझिआंव (गढ़वा): बरडीहा प्रखंड के जीका गांव स्थित दुर्गा मंदिर की भूमि से जुड़ा करीब पांच वर्षों पुराना विवाद मंगलवार को प्रशासन की पहल पर सुलझा लिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद अतिक्रमणकारियों ने स्वेच्छा से भूमि खाली करने पर सहमति जताई।
    करीब तीन घंटे चली बैठक में दोनों पक्षों, ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विवाद का समाधान निकाला गया। इसके बाद प्रशासन की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
    बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वर्षों से लंबित इस विवाद के कारण लोग अंचल कार्यालय से लेकर विभिन्न न्यायालयों तक चक्कर लगा रहे थे। आपसी सहमति से विवाद का समाधान क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द का उदाहरण है। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट रहने की अपील भी की।
    मौके पर उप प्रमुख सकेंद्र पासवान, मुखिया सरोज देवी, मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान, उमेश पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
  3. उत्कृष्ट कार्य के लिए एसबीआई कर्मियों का सम्मान
    श्री बंशीधर नगर: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नगर ऊंटारी शाखा में मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक सरोज कुमार केशरी ने बेहतर प्रदर्शन, ग्राहकों के प्रति समर्पण एवं कार्यकुशलता के लिए कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक की सफलता कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और टीम भावना पर आधारित है। उन्होंने सभी कर्मियों से भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।
    सम्मानित कर्मचारियों में फील्ड ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार मोरंग, आराधना कुमारी, विपुल कीमत, विशाल कुमार एवं आकाश कुमार शामिल रहे।
  4. बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला आयोजित
    श्री बंशीधर नगर: राजकीय अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मंगलवार को बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण गढ़वा के उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद झा एवं एसडीएम प्रभाकर मिर्धा ने किया।
    बैठक में अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), मृत (Death) एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद झा ने बताया कि ऐसे मतदाताओं की पहचान कर ग्रामीणों के सहयोग से सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद संबंधित विवरण ऐप के माध्यम से अपलोड किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की निर्वाचन संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
    मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, कनिय अभियंता, अजय कुमार, अविनाश कुमार, राजेंद्र चंद्रवंशी, बीएलओ, बीएलए-2 एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    रील बनाते देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    रील बनाते देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    गढ़वा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी: JSSC परीक्षा सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    गढ़वा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी: JSSC परीक्षा सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    खबर श्री वंशीधर नगर व मझिआंव से

    खबर श्री वंशीधर नगर व मझिआंव से

    श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पहचान के लिए लोगों से मांगी मदद

    श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पहचान के लिए लोगों से मांगी मदद

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    गढ़वा में जुआ खेलते समय विवाद, युवक को गोली मारकर घायल; दो नामजद, जांच में जुटी पुलिस

    error: Content is protected !!