खबर श्रीबंशीधर नगर से

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर में डीएलएसए सचिव ने ट्रॉमा सेंटर व अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

बंशीधर नगर (गढ़वा प्रतिनिधि):
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), गढ़वा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को डीएलएसए गढ़वा की सचिव निभा रंजना लकड़ा ने बंशीधर नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर एवं अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएलएसए सचिव ने अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी एवं चिकित्सक डॉ. रतांशु कुमार से अस्पताल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।

डीएलएसए सचिव निभा रंजना लकड़ा ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण का उद्देश्य ट्रॉमा सेंटर एवं अनुमंडलीय अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करना तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में सृजित पदों के अनुरूप कर्मियों की उपस्थिति नहीं होने के कारण वहां अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ट्रॉमा सेंटर को पूरी तरह संचालित कराने एवं आम जनता को इसका लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा।

मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के कर्मचारी सूरज कुमार, पीएलवी रविंद्र पाठक एवं मनोज दुबे, व्यवहार न्यायालय कर्मी राकेश चौधरी सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


एनएच-75 पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, छह बाइक जब्त

बंशीधर नगर (गढ़वा प्रतिनिधि):
बंशीधर नगर थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर नंबर प्लेट के आधा दर्जन बाइक जब्त कर चालान काटा गया।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के बाइक से यात्रा कर रहे चालकों पर कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी ने वाहन चालकों, विशेषकर बाइक चालकों से अपील की कि वे हेलमेट पहनकर, आवश्यक कागजात के साथ ही वाहन चलाएं। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने से बचें, अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!