खबर मझिआंव व श्री बंशीधर नगर से

Location: आपकी खबर टीम


1. बोल बम के नारों से गूंजा मझिआंव और बरडीहा, निकाली गई कलश यात्रा

मझिआंव (प्रतिनिधि): श्रावण मास की पहली सोमवारी पर मझिआंव और बरडीहा प्रखंड शिवभक्ति के रंग में रंगे रहे। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कलश यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत के चंद्री स्थित प्राचीन शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा का नेतृत्व राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास ने किया। सैकड़ों श्रद्धालु कोयल नदी से जल भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे।

इस दौरान गोपालपुर, दुबे तहले, खजुरी स्थित मनोकामना मंदिर, बरडीहा प्रखंड के श्रुगारी टोला शिव मंदिर और सेमरी गांव स्थित मारे गुरु मंदिर समेत कई शिवालयों में पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मन्नतें भी मांगी। कार्यक्रम में महंत केशव नारायण दास, पुजारी अखिलेश पाठक, संजीव सिंह, अभिमन्यु सिंह, अशोक कुमार, पूरन सिंह, मथुरा प्रसाद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


2. विश्व जनसंख्या दिवस पर बंशीधर नगर में जागरूकता रथ रवाना

बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिसर से सोमवार को एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ को उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी और स्वास्थ्य प्रतिनिधि आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से रवाना किया।

यह रथ बंशीधर नगर, रमना और विशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को छोटे परिवार के महत्व और परिवार नियोजन के उपायों के प्रति जागरूक करेगा। डॉ. सुचित्रा ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण समेत अन्य उपायों की जानकारी और परामर्श की सुविधा दी जा रही है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


3. 30 साल से फरार आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल

मझिआंव/बरडीहा (प्रतिनिधि): 30 वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के अभियुक्त रामधनी रजवार (उम्र लगभग 75 वर्ष) को बरडीहा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त वर्ष 1995 के कांड संख्या 69/1995 में वांछित था, जिसमें 14 लोगों पर मामला दर्ज हुआ था। इनमें से 10 लोग सजा काट चुके हैं जबकि चार फरार थे।

अब पकड़ा गया रामधनी रजवार सलगा गांव का निवासी है, जो जवानी में अपराध कर बुढ़ापे में जेल गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी तीन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।


4. फरार दो अभियुक्तों के घर ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया गया इश्तिहार

मझिआंव (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव में सोमवार को दो फरार अभियुक्तों के घर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाया गया। एसआई चंदन प्रधान ने बताया कि थाना कांड संख्या 126/20 में नामजद फरार अभियुक्त कन्हैया चंद्रवंशी और मिठु चंद्रवंशी उर्फ श्रीराम चंद्रवंशी के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।

इन पर सरिता कुमारी द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप है। इश्तिहार चिपकाने के दौरान गांव में अनाउंसमेंट भी किया गया।


5. दहेज हत्या मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, पेड़ से लटकाया गया था शव

मझिआंव (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के पुरहे गांव निवासी प्रभा देवी (उम्र 20 वर्ष) की हत्या मामले में मृतका के पिता शंभु रजवार ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटना 11 जुलाई की रात की बताई गई है। मृतका का शव टरहे गांव के सतूआही बांध के पास पेड़ से लटका मिला था।

शिकायत के अनुसार, विवाह के बाद ससुराल पक्ष एक लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या की गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया।

प्राथमिकी में पति संतोष रजवार, ससुर, सास, दो विवाहित ननदें और एक अन्य महिला रिश्तेदार को नामजद किया गया है। पुलिस ने थाना कांड संख्या 103/25 में B.N.C. की धारा 80/85/61(2) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!