कोरवा समाज के जिला अध्यक्ष पर आदिवासी युवती ने लगाया गंभीर आरोप, रंका थाना में एफआईआर दर्ज

Location: Ranka

रंका (गढ़वा)। रंका थाना क्षेत्र के दुधवल गांव के कूपा टोला निवासी एक आदिवासी युवती ने गांव के ही आदिवासी नेता एवं कोरवा समाज के जिला अध्यक्ष नन्हेश्वर कोरवा पर धोखाधड़ी और जबरन शादी का प्रलोभन देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था, जिसके आधार पर रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश और पीड़िता से प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

युवती ने अपने बयान में कहा है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व आरोपी और उसकी पत्नी ने उसके घर आकर उसकी मां के एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी। घबराई युवती ने घर में रखे 10 हजार रुपये और कुछ जेवर लेकर उनके साथ चल दी। इसके बाद उसे एक कोठरी में बंद कर दिया गया और अगले दिन अकेले रांची ले जाया गया।

आरोप है कि रांची में कई दिन तक घुमाने के बाद आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और शादी का प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

युवती ने यह भी कहा है कि आरोपी रिश्ते में उसका नाना लगता है, बावजूद इसके वह उस पर गलत नजर रखता है, जो समाज के लिए शर्मनाक है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, आदिवासी समाज में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!