केतार-खरौंधी के माले कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय धरना शुरू, भ्रष्टाचार और फर्जी मुकदमे के खिलाफ विरोध

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर। भाकपा माले अनुमंडल कमिटी के नेतृत्व में केतार और खरौंधी प्रखंड के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय धरना सोमवार से कचहरी परिसर में शुरू हो गया। धरना में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि गरीबों की भूमि समस्या को लेकर संघर्ष करने वाले नेता दिलीप कुमार गुप्ता को झूठे और फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

माले नेताओं ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। खासकर अंचल कार्यालयों में भूमि से जुड़े कार्यों जैसे दाखिल-खारिज और ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए गरीबों से 10 से 20 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इस भ्रष्टाचार में राजस्व कर्मचारी और उनके दलाल शामिल हैं।

धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व एपवा नेत्री सुषमा मेहता, कामेश्वर विश्वकर्मा, गिरधारी सिंह सहित अन्य नेताओं ने कहा कि अगर प्रशासन इन मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं करता और कानूनी सुधार नहीं किए जाते, तो भाकपा माले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए विवश होगी

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिभुवन सिंह ने की। इस मौके पर लखपतिया देवी, सविता देवी, कांति देवी, अंसु देवी, मीरा देवी, देवंती देवी, उदय सिंह, अजय प्रजापति, शिव चेरो, सोमास सिंह, शिवनारायण चेरो, गुप्त सिंह, धनेश्वर राम, संतोष चेरो, संजय सिंह, कृष्णा सिंह समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!