कुएं से युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी गांव के रहने वाले खुशहाल यादव के लगभग 25 वर्षीय पुत्र संतोष यादव उर्फ योगेंद्र यादव का शव गुरुवार को जतरो-बंजारी स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पहचान के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां के अनुसार पिछले तीन दिनों से संतोष से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजनों को आशंका थी कि वह अपने ससुराल गया होगा। संतोष की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व पलामू जिले के उंटारी रोड में हुई थी। उसकी दो माह की एक पुत्री है।
अब तक इस मामले में थाना में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की बात कह रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा, अब नए मुख्यमंत्री पर निगाहें

    भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा, अब नए मुख्यमंत्री पर निगाहें

    विद्यालय परिसर में अनुशासनहीनता के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ

    विद्यालय परिसर में अनुशासनहीनता के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ

    गढ़वा शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है होली का पर्व

    गढ़वा शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है होली का पर्व

    कांडी बाजार में भव्य होली मिलन समारोह, भाईचारे का दिया संदेश

    कांडी बाजार में भव्य होली मिलन समारोह, भाईचारे का दिया संदेश

    होली को लेकर मझिआंव व बरडीहा में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

    होली को लेकर मझिआंव व बरडीहा में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

    हासनदाग में नवयुवक प्रीमियर लीग का फाइनल, जाहर सरई 71 रन से विजेता

    हासनदाग में नवयुवक प्रीमियर लीग का फाइनल, जाहर सरई 71 रन से विजेता
    error: Content is protected !!