Location: पलामू
अस्पताल में सीनियर चिकित्सक और ट्राली मेन के नहीं रहने के कारण हुआ हंगामा
अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने घायल मजदूरों को टांग कर पहुंचाया अस्पताल के अंदर
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा पुल के पास बीती रात कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए।घायलों में पड़वा थाना क्षेत्र के झरी गांव निवासी सरवन राम,रंजित राम,दिनेश राम राजेश राम सहित दो अन्य मजदूर का नाम शामिल है।घायल मजदूरों ने बताया कि सभी लोग शनिवार की रात ऑटो पर सवार होकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहा से सभी लोग मजदूरी करने राजस्थान जाने वाले थे।इसी बीच रास्ते में उनकी ऑटो की टक्कर कार से हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार सभी मजदूर घायल हो गए।वही घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद सभी मजदूर खतरे से बाहर हैं। बताते चले की बीती रात जब कार और ऑटो में टक्कर हुई थी इसके बाद पुलिस के द्वारा सभी लोगों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। परन्तु मजदूरों के इलाज के लिए अस्पताल में ना तो चिकित्सक थे और ना ही ट्रॉलीमेन मौजूद था। जिसके कारण अस्पताल में हल्ला गुल्ला और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंच कर सभी घायलों को टांग कर अस्पताल के अंदर पहुंचाया और इसकी जानकारी अस्पताल अधीक्षक को दिया। तब जाकर चिकित्सक अस्पताल पहुंचे और मजदूरों का इलाज हो पाया।हमेशा इस तरह की लापरवाही मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में देखने को मिलता है रात के समय कोई भी सीनियर चिकित्सक नहीं रहते हैं।जिसके कारण गंभीर मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।











