Location: कांडी
कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांडी–मझिआंव मुख्य सड़क स्थित यूनियन बैंक के सामने रविवार को ‘श्री बाबा इंटरप्राइजेज’ नामक इलेक्ट्रिक दुकान का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय तथा थाना प्रभारी अशफाक आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी विकास दुबे ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में इलेक्ट्रिक दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों को अब मझिआंव या गढ़वा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बिजली संबंधी सामान उचित मूल्य पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।
दुकान के प्रोपराइटर सूरज पांडेय ने बताया कि यहां होम वायरिंग, केबल, स्विच बोर्ड, बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखा, मोटर पंप, हैंड बॉक्स सहित इलेक्ट्रिक से जुड़ी सभी सामग्री उपलब्ध है। ग्राहकों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, बाबू खान, गोपाल पांडेय, विवेक पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।











