Location: कांडी
कांडी प्रतिनिधि। कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम एवं पु.अ.नि. रविशंकर मिश्रा ने बुधवार को कांडी थाना कांड संख्या 1524 के फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके घर पर माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार चिपकाया।
फरार अभियुक्त पतीला गांव निवासी (1) शाहनवाज अंसारी तथा (2) शहाना खातून, दोनों पिता तेज मोहम्मद अंसारी बताए गए हैं। इश्तिहार को थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ा बजाकर उनके घर के मुख्य द्वार पर चिपकाया।
थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि यदि फरार अभियुक्त 35 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के आदेशानुसार उनके घर की कुड़की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।












