कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को कांडी प्रखंड के सड़की, कांडी एवं ढबरिया गांव में मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। धार्मिक नारों के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।
जुलूस के दौरान समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही क्षेत्र में अमन, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की गई। लोगों ने एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर गले मिलते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में इमामुद्दीन खान, लाल मोहम्मद खान, बाबू खान, नसीम खान, पले खान, तबरेज आलम, इकबाल खलीफा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
जुलूस को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विशेष उत्साह देखा गया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए कांडी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे
    error: Content is protected !!