Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को जिला कमिटी के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय किसान मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र नारायण द्विवेदी ने की।
बैठक में उपस्थित सभी किसान मित्रों ने अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का पुनर्गठन किया गया। नवनिर्मित कमिटी में इमामुद्दीन खान को किसान मित्र संघ का प्रखंड अध्यक्ष, राकेश कुमार को सचिव तथा जयप्रकाश मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष इमामुद्दीन खान ने कहा कि वे किसान मित्रों के अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष पद की गरिमा बनाए रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल में अपनी भूमिका को जिम्मेदारी से निभाएंगे।
इस अवसर पर विजय कुमार पांडेय, राजीव रंजन तिवारी, भोला मेहता, विनोद राम, कमलेश कुमार सिंह, सुनील पाल, ब्रजेश यादव, हरेंद्र तिवारी, संदीप कुमार ठाकुर, राजीव कुमार तिवारी, अर्जुन राम, मनोज कुमार पासवान सहित कई किसान मित्र उपस्थित थे।











