कांडी बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर थाना प्रांगण में बैठक

Location: कांडी

कांडी
कांडी थाना प्रांगण में रविवार को थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में स्थानीय कांडी बाजार के जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं आमजनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाजार क्षेत्र में छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कांडी बाजार के चौक-चौराहों एवं गलियों में हाईलोजन लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यवसायियों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर शीघ्र ही हाईलोजन लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर सहमति जताई।
इस बैठक में कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, कृष्णा सोनी, बिस्मिल्ला खान, दीपक कुमार सोनी, इकबाल खलीफा, चंदन सोनी, प्रेमप्रकाश सोनी, संजय प्रसाद, उदय प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, भोला प्रसाद, संतोष सोनी, भास्कर कुमार, प्रकाश कुमार सोनी, अनूप पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!