Location: कांडी
कांडी
कांडी प्रखंड कार्यालय में शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। बीडीओ राकेश सहाय के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर सभी अधिकारियों और कर्मियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इसके बाद झारखंड आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहे आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में राममानी तिवारी (डूमरसोटा), हरिवंश पंडे (कोरगाई), उपेंद्र तिवारी (कसनप) सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल थे।
सम्मानित आंदोलनकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य की मांग के दौरान उन्हें जेल जाना पड़ा और लाठी-डंडे भी खाने पड़े, लेकिन आज राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर सम्मान मिलने से वे गौरव महसूस कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रधान लिपिक अनूप कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह, अंजनी कुमार, प्रवीण पांडे, विश्वनाथ राम, पियूष पांडे, भारत प्रसाद, शिवशंकर राम, नरेंद्र सिंह, छोटन बैठा, राजेश शुक्ला, असलम खान सहित कई प्रखंड कर्मी उपस्थित थ











